फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में दिया धरना

Tue, 09 Sep 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
कलक्ट्रेट  परिसर में धरना देती आंगनबाड़ी।संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन जिलाध्यक्ष छाया भारती की अध्यक्षता में धरना दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि बदलती प्रक्रिया में ऑफलाइन से ऑनलाइन कार्य करने में कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत कर ई-केवाईसी और एफआरएस जैसी योजनाओं को सफल बनाने का प्रयास किया। लेकिन खराब मोबाइल और कमजोर नेटवर्क के कारण टीएचआर वितरण के समय एफआरएस प्रक्रिया को पूरा करना असंभव है।
उन्होंने कहा कि इस महंगाई में अल्प मानदेय में कोई वृद्धि नहीं की जा रही, जिससे कार्यकर्ताओं का भविष्य सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। तब तक कार्यकर्ताओं को 18,000 और सहायिकाओं को 9,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाए। कार्यकर्ताओं की सेवा नियमावली बनाई जाय।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार रिटायरमेंट पर पेंशन और ग्रेच्युटी दी जाय। 5जी मोबाइल खरीदने के लिए कार्यकर्ताओं के खाते में राशि भेजी जाए। प्रोत्साहन राशि 1,500 रुपये (राज्य सरकार) और 500 रुपये (केंद्र सरकार) सभी को नियमित दी जाए।
जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि 20-40 वर्ष तक विभाग में सेवा देने के बावजूद न तो प्रमोशन, न पेंशन, न ग्रेच्युटी दी जाती है।
62 वर्ष की आयु पूरी होने पर बिना किसी लाभ के सेवा से हटा दिया जाता है। धरने में राजमती, सतरून, पुष्पा, प्रमिला, सोना, सुनिता, सरोज जायसवाल, सीमा कन्नौजिया, ज्ञानमती, नीता भारती, सत्यावती चौहान, शोभा, आयसा बेगम, राधिका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें