फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाली कार से 15 लाख रुपये बरामद, दो रिटायर्ड सैन्यकर्मी पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने मंगलवार रात चेकिंग के दौरान नेपाली नंबर की कार से 15 लाख एक हजार पांच सौ नेपाली रुपये बरामद किए। कार में सवार दोनों व्यक्ति नेपाल के सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब नौ बजे ठूठीबारी बॉर्डर पर एसएसबी के जवान नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान नेपाली नंबर की कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें बड़ी मात्रा में नेपाली करेंसी मिली। पूछताछ में कार सवारों की पहचान सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि बरामद रकम उनकी पेंशन की है। उन्होंने बैंक से भारतीय मुद्रा निकालकर उसे नेपाली करेंसी में बदलवाया था और अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे।
एसएसबी बीओपी इंचार्ज डीएक्स मीना ने बताया कि रकम से संबंधित दस्तावेज और अन्य पहलुओं की जांच की गई। इसके बाद बरामद नेपाली करेंसी को आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें