फरेंदा। जीएसटी विभाग की जांच में कर चोरी का मामला सामने आने पर पीवीसी पैनल से लदे वाहन को थाना फरेंदा में खड़ा कराया गया। जांच के बाद फर्म संचालक से 2.45 लाख रुपये अर्थदंड जमा कराया गया।
जीएसटी विभाग के अनुसार फरेंदा स्थित ब्रदर्स होम इंटीरियर सर्विस के व्यापार स्थल पर पीवीसी पैनल उतारने के लिए वाहन खड़ा था। सहायक आयुक्त भवेंद्र भास्कर ने चालक से दस्तावेज मांगे। जांच में पता चला कि माल लुधियाना की एक निजी कंपनी से मोहम्मद नईम के आधार कार्ड पर खरीदा गया था। जबकि ब्रदर्स होम इंटीरियर सर्विस जीएसटी में पंजीकृत है और नईम ही फर्म के स्वामी हैं। जीएसटी नंबर के बजाय आधार पर माल मंगाने को विभाग ने नियमों के विपरीत मानते हुए कार्रवाई की। अर्थदंड जमा होने के बाद शनिवार को वाहन माल सहित मुक्त कर दिया गया।