फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर छेड़छाड़ का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर छेड़छाड़ का केस
विज्ञापन

पुरंदरपुर (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका के साथ ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक गांव में 12 वर्षीया बालिका को उसी गांव का ही एक प्राइवेट शिक्षक ट्यूशन पढ़ा रहा था। शनिवार को शाम 6 बजे ट्यूशन पढ़ाने के दौरान बालिका के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसी समय किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया तथा वायरल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने पर ले आई। बताया जाता है की दोनों एक ही समुदाय के होने के कारण सुलह समझौते का प्रयास किया गया। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने आरोपी पर छेड़छाड़ के मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें