फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सवालों के घेरे में युवती का पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Mon, 18 Mar 2024 08:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के बल्लो खास गांव स्थित बल्लो धाम मंदिर पर रह रही एक युवती का शनिवार को मंदिर से कुछ दूर स्थित शीशम की पेड़ से लटकता शव मिला था। घटना के बाद पुलिस की जांच में पूरी कहानी आत्महत्या की तरफ जा रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग के लक्षणों के साथ ही चिकित्सकों ने गला घोटना भी दर्शाया है। मामले में पुलिस युवती के पिता की तहरीर पर मंदिर के पुजारी विजय कुमार मिश्र और उसके सहयोगी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चुकी है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस की जांच हत्या और आत्महत्या में उलझकर रह गई है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सत्यापन के लिए उसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। जहां पर विशेषज्ञों की राय भी ली जाएगी। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में युवती के कपड़ों से एक कथित सुसाइड नोट भी पुलिस के हाथ लगा है। जिसकी जांच भी पुलिस कर रही है।

घुघली थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक युवती के पिता की तहरीर पर मंदिर के पुजारी विजय मिश्र और उनके सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। फिलहाल अभी कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे है। जबकि कुछ लोगों की मदद से घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। आगे इन्होंने कहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने युवती के मौत का कारण गला घोटना बताया है। लेकिन फोरेंसिंक लक्षणों के हिसाब से इसे हैंगिंग माना जा रहा है। यही वजह है कि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके लिए पाेस्टमार्टम रिपोर्ट को विशेषज्ञों से सत्यापित कराने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। आगे की कार्रवाई मेडिकल बोर्ड की राय के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें