फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। ग्राम पंचायत मुजुरी के टोला भगवानपुर में एक बगीचे में आम के पेड़ से रविवार की सुबह संदिग्ध हालात में युवती का शव लटका मिला। मौके पर पुलिस पहुंच ने जांच की तो पता चला युवती शनिवार की दोपहर से घर से लापता थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि युवती के परिजनों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग उसके मोबाइल पर लगातार फोन कर रहे थे। मगर, उसने उठाया नहीं।
शाम को उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ हो गया। रविवार की सुबह करीब सात बजे घर से एक किमी दूर बगीचे में उसका शव मिलने की सूचना मिली।
ग्राम पंचायत मुजुरी के अनुसूचित बस्ती निवासी 25 वर्षीय संजू के पिता शुभकरन गौतम ने बताया कि बेटी कक्षा आठ तक पढ़ी थी। शनिवार की दोपहर में घर से कहीं निकली थी। काफी देर तक नहीं आने पर उसके मोबाइल पर परिजन फोन करने लगे। मगर, उसने फोन नहीं उठाया। देर शाम जब वह घर नहीं लौटी तो उसके छोटे भाई ने मुजुरी चौकी पर बहन के लापता होने की सूचना दी। पिता ने बताया कि बेटी की शादी खोज रहे थे। उनके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। संजू चौथे नंबर की बेटी थी। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें