फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में गैस टैंकर नदी में गिरा चालक और परिचालक लापता

Mon, 09 Dec 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल के चितवन से काठमांडो जा रही इंडियन गैस बुलेट (टैंकर) पृथ्वी राजमार्ग के तहत बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका-7 कृष्णाभीर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे टैंकर त्रिशुली नदी में गिर गया। टैंकर के चालक और परिचालक लापता हैं। गोताखोरों के साथ सशस्त्र पुलिस बल दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

डीएसपी शैलेंद्र थापा ने बताया कि सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण स्कूल कुरिनतार और आपदा प्रबंधन बेस आदमघाट से गोताखोरों सहित सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। चितवन से काठमांडू जा रही इंडियन गैस बुलेट पृथ्वी राजमार्ग के तहत बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका-7 कृष्णाभीर में दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इसके चालक और सह-चालक लापता हैं।
धाडिंग पुलिस सूचना अधिकारी पुलिस निरीक्षक प्रह्लाद सिलवाल ने बताया कि सड़क से नीचे गिरे गैस बुलेट का अगला हिस्सा नदी में फंस गया है जबकि पिछला हिस्सा त्रिशूली नदी में डूबा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें