फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूना लगा गई: प्रेमी की कार लेकर तीन दोस्तों संग फरार हुई प्रेमिका, पीड़ित तीन बार मिला पर न नाम जानता न पता

Thu, 05 Oct 2023 11:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज

सार

युवती नेपाल घूमने की बात कहते हुए मेरी कार लेकर तीन दोस्तों के साथ चली गई। जो कई दिनों तक इंतजार करने के बाद भी नहीं लौटी। इतना ही जिस मोबाइल के जरिये युवती से बात करता था। वह मोबाइल भी कार में छूट गया है। 
विज्ञापन
प्रेमी की कार लेकर फरार हुई प्रेमिका - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के महराजगंज जिले से एक अजीबो गरीब खबर सामने आई है। यहां पर एक प्रेमी युवक कार लेकर आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। जहां पर प्रेमिका प्रेमी की कार लेकर तीन दोस्तों के साथ फरार हो गई। इस मामले में पुलिस युवक के तहरीर के आधार पर युवती सहित चार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन

कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि वह महराजगंज जिले में एक युवती से मिलने आता रहता था। जिसका पता उन्हे मालूम नहीं है। युवती से तीन बार मिल भी चुका है। इसी बीच बीते 30 सितंबर को भी युवती ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद मैं कार लेकर रात 11 बजे जगदौर गांव के निकट स्थित एक पोखरे पर युवती से मिलने पहुंचा। वहां पर युवती पहले से तीन युवकों के साथ मौजूद थी। 

इस दौरान युवती नेपाल घूमने की बात कहते हुए मेरी कार लेकर तीन दोस्तों के साथ चली गई। जो कई दिनों तक इंतजार करने के बाद भी नहीं लौटी। इतना ही जिस मोबाइल के जरिये युवती से बात करता था। वह मोबाइल भी कार में छूट गया है। युवती का मोबाइल नंबर भी याद नहीं है।
विज्ञापन

इस संबंध में सिंदुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक मनीषा सिंह ने कहा की कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का रहने वाला युवक की तहरीर पर नामजद युवती के अलावा तीन अज्ञात सहित कुल चार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें