फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, प्रेमी के घर धरने पर बैठी

Mon, 12 Aug 2024 08:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक युवती प्रेमी के घर धरने पर बैठ गई। युवती का कहना है कि प्रेमी ने उसके साथ शादी करने का वादा किया था, लेकिन उसने शादी से इंकार कर दिया। थक हारकर युवती प्रेमी के घर के सामने धरने पर बैठ गई। दोनों के परिजनों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपने जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का गांव के ही एक दूसरे जाति के एक युवक से करीब ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों मिलते-जुलते थे। सोमवार को युवती ने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया। नाराज होकर प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के परिजनों ने उसे जबरन घर से बाहर भगाने की कोशिश किया तो युवती ने आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। उसे समझाने की कोशिश करने का मामला करीब तीन घंटों तक चलता रहा। सोमवार की शाम तक युवती प्रेमी के घर पर ही बैठी रही। थानाध्यक्ष चौक प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें