फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत

Wed, 11 Sep 2024 06:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। क्षेत्र के पकड़ियार बुजुर्ग निवासी एक 18 वर्षीय युवती की मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार बुजुर्ग निवासी चंद्रभाान की बेटी लाडली कक्षा 12वीं की छात्रा थी। वह आदर्श इंटर काॅलेज सिंदुरिया में पढ़ाई करती थी। वह अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता चंद्रभान ने बताया कि लाडली की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब थी। नेपाल के भैरहवा में उसका इलाज चल रहा था।
मंगलवार रात लाडली खाना खाकर कमरे में सोने चली गई। कुछ समय बाद उसे उल्टी होने लगा। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती की मौत संदिग्ध लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें