फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारतीय ट्रक से गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार

Sun, 27 Jul 2025 06:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल चितवन जिले की पुलिस ने राप्ती चितवन से भारतीय ट्रक से करीब सात क्विंटल गांजा बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। गांजा भारत में लाने की योजना थी।
विज्ञापन

शनिवार की शाम राप्ती नगर पालिका-1 के लोथर पुल के पास भारतीय नागरिक को लगभग 671 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शेख सबीला कख्तर (37) के रुप में हुई है, जो भारत के बिहार राज्य के पूर्वी चंपारण के तुर्कलिया का रहने वाला है।
चितवन जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, चितवन से मकवानपुर जा रहे ट्रक की जांच के दौरान, ड्राइवर के केबिन के ऊपर लगे एक नकली बटन के नीचे छिपाए गए गांजे के 43 पैकेट मिले।
विज्ञापन

चितवन जिला पुलिस अधीक्षक गोविंद पुरी ने बताया कि काठमांडों से माल पहुंचाकर भारत लौट रहे भारतीय ट्रक में गांजा बरामद हुआ। गांजा ड्राइवर के केबिन के ऊपर नकली बटनों से बने 43 बैगों में रखा हुआ था। चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें