फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर से कोबरा, दुकान से निकला धामिन

Sun, 27 Jul 2025 05:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। उमसभरी गर्मी से मनुष्य के साथ ही वन्यजीव जंतु बेहाल हैं, जिससे लोगों के घरों-दुकानों में विषैले सांपों का निकलना आम बात हो गया है। वहीं वन्यजीव रक्षक टीम सांपों को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ रही है। रविवार को निचलौल क्षेत्र के हरदी गांव निवासी गोपाल कसौधन के घर में कोबरा घर में घुसकर चूहा खाकर पड़ा हुआ था। वहीं ठूठीबारी कस्बे में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में मोटा और लंबा धामिन सांप देख दुकानदार ने शोर मचाया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर वन्यजीव रक्षक टीम पहुंची। वन्यजीव रक्षक टीम के रामबचन साहनी ने बताया की ठूठीबारी में एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से धामिन तथा हरदी गांव से एक कोबरा सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर निचलौल क्षेत्र के मधवलियां रेंज के जंगलों में छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें