फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उफनाई गंडक, बी गैप पर बढ़ा खतरा

विज्ञापन
नेपाल के सुस्ता में ए गैप बंधे पर गंडक का बढ़ा जलस्तर।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग बी गैप पर सतर्क, बाल्मीकि नगर बैराज से ले रहे अपडेट
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद की सबसे बड़ी नदी गंडक के जलस्तर में इजाफा दर्ज हो रहा है। शुक्रवार शाम सात बजे की रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल के सुस्ता स्थित ए गैप पर नदी बांध के बराबरी पर पहुंच चुकी है। जिसके कारण सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा दिख रहा है।
सिंचाई विभाग कंट्रोल रूम से मिले अपडेट के मुताबिक जो स्थिति नेपाल में गंडक के ए गैप बांध पर है, अगर वही स्थिति बी गैप पर उत्पन्न हुई तो निचलौल के लगभग 12 गांव बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों की श्रेणी में पहुंच जाएंगे। साथ ही प्रभावितों की संख्या लगभग 30 हजार से ऊपर पहुंच जाएगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिंचाई विभाग प्रथम के अधिशासी अभियंता राजीव कपिल ने सिंचाई विभाग की टीम के साथ बी गैप बांध पर डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग कंट्रोल रूम ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल्मीकि नगर बैराज पर खतरे का निशान 109.680 सेमी के सापेक्ष अपर स्ट्रीम (ऊपरी बहाव) 110.41 सेमी पर अर्थात खतरे के निशान से ऊपर व लोअर स्ट्रीम ( निचली धारा) 107.75 है। कंट्रोल रूम के मुताबिक जब अपर व लोअर स्ट्रीम दोनों खतरे के निशान को पार कर जाएंगे तब जनपद के बी गैप पर खतरा होगा अभी स्थिति ठीक है।
विज्ञापन

वर्जन

गंडक नदी के जलस्तर पर नेपाल के सुस्ता क्षेत्र (ए गैप) व बाल्मीकि नगर बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा का निरंतर अपडेट लिया जा रहा है। सोहगीबरवां क्षेत्र में विभागीय टीम ग्रामीणों के सहयोग से निगरानी व राहत इंतजाम कर रही है।
-राजीव कपिल, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग प्रथम, महराजगंज।

सोहगीबरवां क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अभी नहीं है। रोहुआ नाला घट रहा है। गंडक के बी गैप बांध के आसपास के गांव में वन विभाग की सक्रियता बढ़ाई गई है।
- निरंजन सुर्वे, डीएफओ, सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें