फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक की चपेट में आने से रिटायर्ड कर्मी घायल, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। आनंदनगर पंचायत के रिटायर्ड कर्मचारी शुक्रवार को बाइक की चपेट में आने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया गया। जहां से नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के जंगल जोगियाबारी निवासी कन्हैया गुप्ता (62) नगर पंचायत आनंदनगर में सफाई नायक के पद से रिटायर्ड हो चुके हैं। शुक्रवार को दिन में करीब चार बजे कस्बे में सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ गए। हादसे में उनके दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोग उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें