महराजगंज। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रांगण में उत्तर प्रदेश दिवस 2024 के उपलक्ष्य में खेल निदेशालय के निर्देश पर 24 से 26 जनवरी तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। बृहस्पतिवार को वाॅलीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने किया।
वालीबाल प्रतियोगिता का प्रथम मैच स्टेडियम महराजगंज व गबड़अवा के बीच खेला गया। इसमें गबडुअवा की टीम विजयी रही। दूसरा मैच कार्मल इंटर कॉलेज एवं बागापार के बीच खेला गया। इसमें बागापार की टीम ने अव्वल रही। तीसरा मैच लक्ष्मीपुर देरुअवा व नाथनगर के बीच खेला गया, जिसमें लक्ष्मीपुर देरुअवा की टीम विजय रही। चौथा मैच सहारा क्लब महराजगंज व स्टेडियम बी की टीम के बीच खेला गया, जिसमें सारा क्लब महाराजगंज विजयी रही। पांचवां मैच नंदुआ व लखिमा थरूआ के बीच खेला गया, जिसमें नंदुआ की टीम विजयी रही।
छठवां मैच बागापार व गबडुआ के बीच खेला गया। इसमें गबड़ुआ की टीम विजयी रही। सातवां मैच लक्ष्मीपुर देरुअवा व सहारा क्लब महराजगंज के बीच खेला गया। इसमें लक्ष्मीपुर देरुअवा की टीम विजय रही। प्रथम सेमीफाइनल मैच नाथनगर और गबडुअवा के बीच खेला गया, जिसमें गबडुआ की टीम विजयी रही और फाइनल खेल में जगह बनाया। दूसरा सेमीफाइनल मैच नंदुआ और लक्ष्मीपुर देरुअवा के बीच खेला गया।
जिसमें लक्ष्मीपुर देरुअवा की टीम विजयी रही और फाइनल में जगह बनाई। वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लक्ष्मीपुर देरुअवा और गबड़ुआवा के बीच खेला गया, जिसमें गबडुअवा 2-0 से जीत हासिल कर फाइनल में विजयी घोषित हुआ।
कबड्डी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें दिग्विजय नाथ इंटर काॅलेज चौक ने प्रथम स्थान एवं महराजगंज इंटर काॅलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में कुल नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें कोहड़वल की टीम प्रथम स्थान व परतावल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता की निर्णायक भूमिका में अबुफजल, आसिफ एकबाल, रिजवान अहमद फैजी, शिवशरण पाठक, खुर्शीद आलम रहे।