फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मैत्री महोत्सव मजबूत कर रहा रोटी-बेटी का नाता

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की तरफ से कार्यक्रम आयोजन जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में हुआ। सांसद प्रतिनिधि कृष्ण गोपाल जयसवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि ने अपने संबोधन में कहा कि मैत्री महोत्सव की पृष्ठभूमि से भारत-नेपाल के बीच रोटी-बेटी का नाता और प्रगाढ़ कर रहा है। हमारे संबंध घनिष्ठ बने रहें सभी का यह प्रयास होना चाहिए। भारत नेपाल संबंधों पर गोष्ठी में सहायक पर्यटन अधिकारी प्रभाकर मणि, तहसीलदार सदर पंकज शाही, नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद डा.बलराम भट्ट, प्राचार्य अजय कुमार मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए।
रामेश्वर गुप्ता व अन्य नेपाली कलाकारों ने कुमारी नृत्य एवं लोक गायन से सीमाओं से परे सांस्कृतिक एकता और मैत्री का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें