फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर 2.30 लाख की धोखाधड़ी

Sun, 01 Jun 2025 06:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। विदेश भेजने के नाम पर लेदवा गांव के अफलातुन से 2.30 लाख की धोखाधड़ी कर ली गई। रुपये मांगने पर आरोपी ने पीड़ित की पिटाई कर दी। पीड़ित के भाई मुहम्मद अमीन की तहरीर पर सिंदुरिया पुलिस ने शनिवार की देर शाम गांव के ही जैनुल आबेदीन के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुहम्मद अमीन ने 27 मई को सिंदुरिया थाने में दी तहरीर में बताया कि बड़े भाई अफलातुन विदेश जाने की तैयारी में थे। इसकी जानकारी गांव के जैनुल आबेदीन को हुई तो उसने बोला कि मैं बीजा दे दूंगा। 2.30 लाख रुपये लगेंगे। विश्वास करके एक लाख 15 हजार नकद अपना खेत बंधक रख कर दे दिया।
शेष पैसा उसके कहने पर 12 जून 2019 को उसके पंजाब नेशनल बैंक के खाते में 20 हजार उसी दिन यूनियन बैंक के खाते में 30 हजार, 15 जून 2019 को भारतीय स्टेट बैंक के खाते में 40 हजार और पंजाब नेशनल बैंक के खाते में 25 हजार जमा कर दिया।
विज्ञापन

पूरा पैसा पाने के बाद भी बीजा नहीं दिया। छह वर्ष से टालता रहा। एक मई को रकम मांग गया तो जैनुल आबेदीन ने अपमानित कर भगा दिया। थानाध्यक्ष मनोज गुप्ता के अनुसार, तहरीर के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें