फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौकरी के नाम पर 1.80 लाख की ठगी, चार पर केस

Wed, 02 Jul 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नौकरी दिलाने के नाम पर बागापार निवासी धर्मेंद्र कुमार से 1.80 लाख की ठगी कर ली गई। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार खास निवासी धर्मेंद्र कुमार ने अपर जिला विशेष सत्र न्यायाधीश (एससी/एसटी) के समक्ष प्रार्थना पत्र दाखिल कर चार लोगों पर ठगी, गाली-गलौज, मारपीट और जातिगत अपमान का आरोप लगाया।
बताया कि रामविनोद पांडेय, उनकी पत्नी माधुरी पांडेय, उनके बेटे आदित्य पांडेय और बेटी नित्या पांडेय जो महराजगंज के फरेंदा रोड, चौपरिया के बाइक शोरूम के सामने रहते हैं। उनके छोटे भाई जानेन्द्र कुमार को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे 1,80,000 रुपये लिए। धर्मेंद्र ने बताया कि नौकरी न मिलने पर जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो रामविनोद पांडेय ने एक सप्ताह बाद पैसे लौटाने का आश्वासन दिया। 23 अक्टूबर 2023 को जब धर्मेंद्र उनके घर पैसा मांगने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं, उनकी जाति सूचक शब्दों को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां कीं और लाठी-डंडों से मारपीट की। धर्मेंद्र ने बताया कि उन्होंने खेत बंधक रखकर व जेवरात बेचकर यह राशि दी थी।
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने थाने में शिकायत दर्ज की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायत भेजी, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई। सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रामविनोद पांडेय, माधुरी पांडेय, आदित्य पांडेय, नित्या पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें