फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौकरी के नाम पर 1.46 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 16 Sep 2024 08:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 1.46 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

खोखरी नवापार, थाना कैंपियरगंज, जनपद गोरखपुर निवासी विजय ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बकैनिहा टोला धोबाहवा थाना कोल्हुई निवासी अजीत चौहान ने नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 1.46 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बाद भी नौकरी नहीं मिली। आरोपी से रुपये मांगे तो वह टाल-मटोल करने लगा। आरोपी के घर जाने पर उसकी पत्नी गाली गलौज करती है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अजीत के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। कोल्हुई थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें