फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारतीय पर्यटकों से अवैध वसूली करने वाले चार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल सीमा से सटे नेपाल के रूपनदेही जिले के बेलहिया क्षेत्र में पुलिस ने भारतीय चार युवकों को गिरफ्तार किया है। चारों पर भारतीय पर्यटकों से अवैध वसूली, अभद्र व्यवहार और बिचौलियागिरी करने के आरोप का आरोप है। दो कुशीनगर और एक-एक महराजगंज व गोरखपुर का है।
विज्ञापन

रविवार शाम बेलहिया पुलिस ने सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान स्वीप के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक भारतीय पर्यटकों को रोककर उन्हें कस्टम भसांर प्रक्रिया, होटल बुकिंग और अन्य सुविधाओं के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान करते थे तथा उनसे अधिक धनराशि वसूलते थे।
आरोप है कि वे पर्यटक वाहनों को बिना कारण रोककर अवैध वसूली भी करते थे। इससे पहले भी इसी प्रकार के मामलों में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। इसके बावजूद सीमा क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां जारी रहने पर दोबारा अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

भैरहवा के डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि स्वीप ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजपाल निवासी कोल्हुई, विपिन कुसवाहा एवं साजिद अंसारी निवासी कुशीनगर तथा अमित यादव निवासी इटहिया, गोरखपुर शामिल हैं। सभी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में भारतीय पर्यटकों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें