फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेत में जबरन ट्रैक्टर चलाने से मना करने पर मारपीट, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल वार्ड छातीराम निवासी तन्नु गुप्ता ने पड़ोसियों पर जबरन खेत जोतने का आरोप लगया। मना करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित तन्नू के अनुसार नौ दिसंबर को वह अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान पड़ोसी रामआशीष मद्धेशिया के खेत में बोवाई के लिए एक ट्रैक्टर चालक ने उसके खेत के रास्ते से जाने की अनुमति मांगी। खेत में पहले से गेहूं की बोआई हो चुकी थी, इसके बावजूद मानवता के नाते पीड़ित ने जाने की इजाजत दे दी। बाद में ट्रैक्टर चालक ने खुद खेत में न जाने की बात कहकर वापस चला गया। आरोप है कि इसके बाद रेखा देवी ने पीड़ित की वृद्ध मां से गाली-गलौज शुरू कर दी। मां के कम सुनने के कारण बात स्पष्ट न हो पाने पर पीड़ित ने उन्हें शांत कराया और दुकान पर लौट आया। दोपहर करीब 2:30 बजे रामआशीष ने जबरन पीड़ित के खेत को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर रेखा, रामआशीष, अभिषेक और आकाश ने कुदाल से हमला कर दिया। शोर सुनकर भाई बचाने आया, इसके बाद भी आरोपियों ने घर के दरवाजे पर ईंट-पत्थर से हमला किया। जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रेखा, आकाश, राम आशीष और अभिषेक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें