फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कमी मिलने पर संबंधित अधिकारियों और केयरटेकर को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने नगर पालिका परिषद सिसवा में स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैन बसेरे में मौजूद केयरटेकर से व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली और यह भी पूछा कि वर्तमान में कितने लोग वहां ठहरे हुए हैं। एडीएम ने रैन बसेरे में रखे रजिस्टर की जांच करते हुए उसमें दर्ज ठहरने वाले लोगों की संख्या, आने-जाने का विवरण, उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में कुछ आवश्यक व्यवस्थाओं में कमी पाई गई, जिस पर एडीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों और केयरटेकर को चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि सभी कमियों को तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में रैन बसेरे में ठहरने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराई जाएं। एडीएम ने जिले की चारों तहसीलों के उप जिलाधिकारियों तथा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में बने रैन बसेरों का नियमित निरीक्षण किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जहां-जहां अलाव जलाने के लिए स्थल चिन्हित किए गए हैं, वहां अलाव जल रहा है या नहीं इसकी जांच कराई जाए और इसकी वास्तविक स्थिति का वीडियो बनाकर आधिकारिक ग्रुप में साझा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें