फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेत का मेड़ तोड़ने और पत्थर उखाड़ने का आरोप, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जमीन के विवाद को लेकर खेत का मेड़ तोड़ने, राजस्व विभाग द्वारा लगाए गए सीमांकन पत्थर को उखाड़ने और बोरिंग को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। कोठीभार थाना क्षेत्र के बड़हरा महंत गांव में हुए विवाद को लेकर पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




त्रिलोकी ने तहरीर देकर बताया कि वह बड़हरा स्थित भूमिधर एवं सह-खातेदार हैं। आरोप है कि राजस्व विभाग की टीम ने जमीन का सीमांकन कर पत्थर स्थापित किया था। 26 मई की सुबह करीब 10 बजे गांव के ही सुभाष, अवधेश, लवकुश और सूरज ने मिलकर उसके खेत में लगे सीमांकन पत्थर को उखाड़कर फेंक दिया तथा खेत की मेड़ तोड़ दी।



आरोपियों ने सिंचाई के लिए लगाए गए बोर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपित वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सुभाष, अवधेश, लवकुश, सूरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें