फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सुनी जनसमस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
धनेवा स्थित आवास पर सुनी फरियाद
विज्ञापन

महराजगंज। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तीन दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को जनपद पहुंचे। धनेवा-धनाई स्थित अपने आवास पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान आयोजित जनसुनवाई में दूर-दराज से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। पिछले 12 वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप महिलाएं शिक्षा, उद्यमिता, स्टार्टअप और आर्थिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से देश ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और नई तकनीकों के उपयोग से विकास को नई गति मिली है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की भी सराहना की। कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार कब्जेदार नहीं बल्कि हकदार की बात करती है।
विज्ञापन

पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीब, किसान, महिला और युवा हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को आमजन के लिए सुरक्षा कवच बताते हुए कहा कि करोड़ों लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनहित, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें