परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। हादसे में एक महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, तीन घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में चल रहा है।
पहला हादसा परतावल-गोरखपुर मार्ग पर नेशनल साइकिल स्टोर के पास हुआ। इसमें लक्ष्मीपुर भरगांवा निवासी दिल मोहम्मद (35) और बसवार निवासी उपेंद्र (20) घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए सीएचसी परतावल लाया गया।
वहीं, थाना क्षेत्र के गोरखपुर मार्ग पर हुए दूसरे सड़क हादसे में लक्ष्मीपुर देउरवा निवासी रंजना देवी (38) और दीनानाथ वर्मा (37) घायल हो गए। रंजना देवी की हालत गंभीर बताई गई।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। सीएचसी परतावल में तैनात चिकित्सक डॉ. बीजी मौर्या ने बताया कि तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि रंजना देवी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है।