फरेंदा। क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भिजवाया गया। तीन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कैंपियरगंज क्षेत्र के मछलीगांव के परसा तिवारी निवासी स्नेहलता (38) अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गईं। वहीं दूसरा घटना कैंपियरगंज क्षेत्र के भानुप्रकाश (65) सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। तीसरी घटना गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग के भैया फरेंदा चौराहे पर हुई। अज्ञात वाहन ने शनि देवल (27) व धर्मेद्र (36) को टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद स्नेहलता, शनि देवल व धर्मेद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।