फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले में सोनौली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने सोनौली में थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम उनकी किशोरी पुत्री को साबिर अली निवासी डोगहरा परसामलिक बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया। परिजनों को आशंका है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। परिजनों की तहरीर के आधार पर सोनौली पुलिस ने आरोपी साबिर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें