फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बॉर्डर पर चार चाइनीज रेडियो रिमोट बरामद, तस्कर फरार

Sun, 17 Mar 2024 05:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/निचलौल। रविवार को सुरक्षा एजेंसियों ने मुखबिर की सूचना पर बॉर्डर से चार चाइनीज रेडियो रिमोट बरामद किया। जबकि मौके से आरोपी भाग गए। टीम बरामद रिमोट को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों की टीम से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक बाइक से चाइनीज रेडियो रिमोट को नेपाल से लेकर भारत आ रहा है। उक्त सूचना के आधार पर सुरक्षा टीम बॉर्डर के पिलर संख्या 505/10 के पास मुख्य मार्ग का घेराबंदी कर लिया। कुछ देर बाद बाइक सवार एक युवक आते दिखा। जिसे रोका गया तो वह बाइक पर लदी सामान छोड़ नेपाल की ओर भाग निकला। वहीं सामान की जांच की गई, तो चार चाइनीज रेडियो रिमोट बरामद हुई। मामले में टीम बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में कड़ी निगरानी के कारण बरामदगी हो रही है।


नेपाल भेजी जा रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद
भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने नेपाल भेजी जा रही गन्ना लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर ली है। सुरक्षा एजेंसियों की टीम से मिली जानकारी के मुताबिक, दो लोग गन्ने को ट्रॉली-ट्रैक्टर की मदद से भारत से नेपाल भेज रहे थे। जिन्हे भारत-नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 498/3 से सटे औरहवा गांव के पास से पकड़ लिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


नेपाल से लाई जा रही जिंक फ्लैंग लदी ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद
निचलौल। भारत नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने मुखबिर की सूचना पर जिंक फ्लैंग (जस्ता) लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की। जबकि मौके से आरोपी तस्कर वाहन छोड़ भागने में सफल रहे। टीम बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

सुरक्षा एजेंसियों की टीम से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग नेपाल से जिंक फ्लैंग को ट्रॉली ट्रैक्टर की मदद से भारत ला रहे है। उक्त सूचना के बाद टीम भारत नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 504/9 से सटे लक्ष्मीपुर गांव के पास मुख्य मार्ग का घेराबंदी कर लिया गया। जहां से टीम ने नेपाल से भारत लाई जा रही एक ट्रॉली-ट्रैक्टर लदी जिंक फ्लैंग को बरामद कर ली। जबकि मौके से आरोपी भागने में सफल रहा। वहीं बरामद जिंक फ्लैंग के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद ही मौजूद तत्वों का पता चल सकेगा। मामले में टीम बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें