फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गर्भावस्था के दौरान चार बार जांच आवश्यक

Tue, 20 May 2025 07:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में मंगलवार को एएनएम की समीक्षा बैठक अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने एएनएम को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र की सभी गर्भवतियों का 12 सप्ताह के भीतर पंजीकरण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार बार जांच आवश्यक है, जिसमें पहली जांच 12 सप्ताह में, दूसरी 14 से 26 सप्ताह, तीसरी 28 से 34 सप्ताह और चौथी जांच 36 सप्ताह के बाद प्रसव से पहले अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने कहा कि सभी लोग आभा आईडी बनवाएं और 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की बीपी, शुगर एवं कैंसर की स्क्रीनिंग कराना सुनिश्चित करें। टीएसयू के डॉ. जगदीश ने प्रसव की जटिलताओं और सही तरीके से डिलीवरी कराने की तकनीकों की जानकारी दी और सभी लाभार्थियों का विवरण मंत्रा एप पर दर्ज करने को कहा।
विज्ञापन

बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि अप्रैल माह के कई प्रसव मंत्रा एप पर दर्ज नहीं हुए हैं, जिन्हें आज ही अपडेट किया जाए। इस दौरान ब्लॉक कॉर्डिनेटर पूजा, एचवी मनोरमा पटेल समेत सभी एएनएम सावित्री, वंदना, पुनीता, रागिनी चौधरी, प्रतिमा, पुष्पा, बबिता यादव, मधु, प्रियंका गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें