फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 20 किलो चरस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Feb 2025 07:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भैरहवा स्थित एक होटल से 20 किलो चरस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कार्यालय, भैरहवा और पुलिस कार्यालय, भैरहवा की संयुक्त टीम को सफलता मिली।
विज्ञापन

भैरहवा स्थित नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा के प्रमुख सागर भट्टाराई ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर 20 किलो चरस की तस्करी में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान एक उनका साथी फरार हो गया। गिरफ्तार किए गए चारों युवक गजुरी, धाडिंग नेपाल के रहने वाले हैं। नेपाल में जब्त की गई चरस का बाजार मूल्य 900,000 रुपये से अधिक है। भारत में यह कीमत और भी अधिक है। यह चरस उस समय जब्त की गई जब इसे धाडिंग के गजुरी से भैरहवा के रास्ते भारत ले जाने के फिराक में थे।
जानकारी मिली कि बुधवार से ही होटल में एक कमरा बुक करा लिया गया था। होटल के ब्रोशर में बालाजू, काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी निवासी सुजान लामा और गजुरी ग्रामीण नगर पालिका-8, धाडिंग निवासी दीपक तमांग के नाम पर बुक किए गए थे। गिरफ्तार किए गए सभी चार युवक से पूछताछ जारी है। उनका नाम पता नहीं मालूम चल सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें