फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेतरतीब ढंग से फाइलें देखकर आरटीओ ने लगाई फटकार

Fri, 14 Feb 2025 07:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। एआरटीओ कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर गोरखपुर आरटीओ टीम अचानक पहुंची। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आरटीओ गोरखपुर रामबृक्ष सोनकर ने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। विभिन्न विभागों के कामकाज की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने फाइलों के रखरखाव, राजस्व वसूली, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और फिटनेस संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान आरटीओ ने स्ट्रांग रूम में जमा फाइलों को बेतरतीब ढंग से देखा। इससे नाराज होकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी फाइलों को सुव्यवस्थित किया जाए और रिकॉर्ड को ठीक से दुरुस्त किया जाए।
आमतौर पर कार्यालय के बाहर खड़े रहने वाले दलाल और अन्य बाहरी लोग अधिकारियों की मौजूदगी की भनक लगते ही मौके से गायब हो गए। इतना ही नहीं, कार्यालय के पास कि कई दुकानें भी जांच के डर से बंद हो गईं। आरटीओ ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन और फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया की भी बारीकी से जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी और कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद आरटीओ गोरखपुर ने सभी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें