फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चौमुखा वन क्षेत्र से वन विभाग ने हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। सुकरहर गांव के पास चौमुखा वन क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनाई गई झोपड़ी को वन विभाग की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ जेसीबी मशीन से हटवा दिया। झोपड़ी को हटाने के साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मधवलियां रेंज वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के सुकरहर गांव पास स्थित बसौली कोठी अंतर्गत चौमुखा में कुछ लोगों ने झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। इसकी जानकारी होने के बाद वनविभाग के रेंजर अजीत कुमार की टीम, ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर सहित पुलिस फोर्स के साथ सोमवार को अतिक्रमण स्थल चौमुखा पहुंची। टीम ने जेसीबी से झोपड़ी को हटवा दिया। निचलौल रेंजर अजीत कुमार ने बताया की दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें