फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में पांच लोग घायल

Sat, 16 Dec 2023 08:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शनिवार को सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत गैनही जंगल निवासी लालबिहारी अहिरौली निवासी अंगद के साथ बाइक से झुलनीपुर जा रहे थे। अभी वह चंदा गुलरभार गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं कोठीभार थाना क्षेत्र के असमन छपरा निवासी धर्मराज बाइक से निचलौल थाना क्षेत्र में आए थे। जहां से सिसवा मार्ग से घर लौट रहे थे। इसी बीच अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गए। वहीं थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव निवासी अभय (32) बाइक से निचलौल की ओर आ रहे थे। इसी बीच वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। वहीं रौतार गांव निवासी राजू (28) बाइक से निचलौल बाजार आए थे। जहां से वह घर लौट रहे थे। बरगदवा गांव के पास वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले में तहरीर नहीं मिली है।
सीढ़ी से गिरकर बालक घायल, गंभीर

निचलौल। थाना क्षेत्र के बैदौली निवासी शिवम (12) शनिवार को छत पर चढ़ने के दौरान सीढ़ी से गिर गया। जिस दौरान शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शिवम की हालत बिगड़ते देख परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर शिवम का इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें