भैरहवा। रूपनदेही में पुलिस ने चोरी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी अलग-अलग जगहों पर हुई चोरी की घटनाओं के संलिप्त थे जिन्हें पुलिस टीम ने चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के प्रहरी निरीक्षक महेंद्र सेन ने बताया कि रूपनदेही जिले के कोटही माई ग्रामीण नगर पालिका वार्ड नंबर-2 राम नारायण यादव (28), सिद्धार्थनगर नगर पालिका वार्ड नं 5 प्रदीप कांदू (23), भारत के महाराजगंज के शैलेश दुसाद (18) व पंकज सिंह (23) और नौतनवा के राहुल कुमार जायसवाल (33) शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों के पास से 14.1 तोला सोने जैसी दिखने वाली पीली धातु की सिल्लियां, चांदी जैसी दिखने वाली धातु से बनी पायल के 4 टुकड़े (11 तोले 53 लाल), भारतीय रुपये 24 हजार 390 रुपये 3 हजार 500 नेपाली रुपये और विभिन्न कंपनियों के 4 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को अग्रिम करवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है। संवाद