फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित रहे अधीक्षक सहित पांच डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन बाधित करने के साथ ही तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरण
विज्ञापन

सीएचसी फरेंदा अड्डा बाजार और लक्ष्मीपुर में सीएमओ ने किया निरीक्षण
महराजगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा, अड्डा बाजार और लक्ष्मीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी के अधीक्षक समेत पांच डॉक्टर ड्यूटी पर अनुपस्थित मिले। नाराज सीएमओ ने सभी का वेतन रोकते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।

सीएमओ की सीएचसी फरेंदा के निरीक्षण के दौरान अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेंद्र प्रसाद सोनकर अनुपस्थित रहे। वहीं अन्य डॉक्टर मरीज की जांच कर रहे थे। प्रसव कक्ष के निरीक्षण के बाद संस्थागत प्रसव बढ़ने का निर्देश दिया गया। यहां देश कर्मचारी दीपक तिवारी का हस्ताक्षर मिला लेकिन वह नहीं थे। सीएमओ अस्पताल में गंदगी देख नाराज हुए।
विज्ञापन

इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अड्डा बाजार का निरीक्षण किए तो यहां कर्मचारी मिथुन का हस्ताक्षर था लेकिन वह नहीं था। अस्पताल का भवन काफी जर्जर हैं और बाउंड्रीवाल टूटे थे। जिस पर विभाग के अवर अभियंता से आगणन तैयार करने के लिए वार्ता की। उन्होंने अधीक्षक लक्ष्मीपुर को निर्देश दिया की छत पर झाड़ियों की सफाई कराएं। दोनों कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड्डा बाजार के निरीक्षण में एएनएम सुमन सिंह अनुपस्थित रहीं। यहां भी बाउड्रीवॉल का आगणन तैयार करने और छत से झाड़ियों को कटवाने का निर्देश दिया। वहीं लक्ष्मीपुर सीएचसी में निरीक्षण के समय डॉ. जेबा आफाता आजमी, डाॅ. अमित कुमार उपाध्याय, डॉ. घनश्याम और डाॅ. अल्पना अनुपस्थित मिले अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित सभी चिकित्सक व कर्मचारियों का तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब करने व वेतन बाधित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें