फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 18 की जगह मिलीं पांच बसें, लोकल रूट पर समस्या बरकरार

Sat, 01 Feb 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुरादाबाद डिपो से पांच बस महराजगंज पहुंच गई है, जिससे डिपो में बस की संख्या 22 जरूर हो गई, लेकिन लोकल रूट पर यात्रियों की समस्या जस की तस बनी हुई है। निचलौल और गोरखपुर जैसे रूट पर भी यात्रियों को बस का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो के पास 62 बस की खेप थी। मौनी अमावस्या पर अधिक से अधिक बस भेजने के लिए मुरादाबाद, सीतापुर से बस मंगाकर विभाग ने 120 बसों को यात्रियों के साथ भेजकर रिकॉर्ड तो जरूर बना लिया, लेकिन जनपद के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कारण यह है कि निजी और बाहरी डिपो की बस भेजने के बाद डिपो के पास लोकल रूट पर 17 बसें ही शेष बचीं हैं, जिसके कारण 29 जनवरी से बस की किल्लत हो गई। समस्या देखकर डिपो ने नौ बस मुरादाबाद व नौ बस की डिमांड सीतापुर से की, लेकिन सिर्फ पांच बस ही मुरादाबाद से 30 जनवरी की रात पहुंची। इसे लोकल रूट पर संचालन तो 22 तक पहुंचा दिया, लेकिन दिक्कत जस की तस है। यात्री आवागमन में परेशानी झेल रहे हैं।
दिनभर परेशान रहे यात्री : बस स्टेशन पर शुक्रवार को 10 बजे के बाद से ही गोरखपुर और निचलौल के लिए बसों की अभाव शुरू हो गया, जबकि सर्वाधिक 11 बस गोरखपुर रूट पर संचालित हैं। बस स्टेशन पर गोरखपुर के लिए एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बस इंतजार के बाद आई भी तो चढ़ने के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ा। निचलौल, फरेंदा, बृजमनगंज और पनियरा जाने वाले यात्रियों के लिए भी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें