फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 17 से जनगणना का पहला चरण

Thu, 02 Apr 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में पहली बार जनपद के लोग अपनी जनगणना खुद कर सकेंगे। डिजिटल जनगणना एप के जरिए होगी जिसके लिए तीन चरण में कुल 90 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके लिए स्व गणना एप विकसित किया जा चुका है। जिले में 17 अप्रैल से जनगणना का पहला चरण शुरू होगा जिसमें मकानों की गिनती व सूचीबद्ध करने का काम होगा।
विज्ञापन

एडीएम ने डिजिटल जनगणना की जानकारी देते हुए बताया कि डिजिटल एप आधारित जनगणना में 33 सवालों के जवाब और एक अन्य विवरण सहित कुल 34 कॉलम भरने होंगे। इसके बाद प्रगणक घर आकर विवरण का सत्यापन करेंगे। इसके लिए तीन बैच में 30-30 फील्ड ट्रेनरों को तीन- दिन का प्रशिक्षण दिया गया है।
यह फील्ड ट्रेनर प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रगणकों के प्रशिक्षण इसी सप्ताह होनी है।प्रगणक घर - घर जाकर जानकारी फीड करेंगे। पिछली जनगणना वर्ष 2010-11 में की गई थी। इसबार जनगणना दो चरणों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें