फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बच्चा चोरी के शोर में कर दी फायरिंग, चार घायल

सार

महराजगंज के लक्ष्मीपुर एकडंगा गांव में बच्चा चोरी और ड्रोन की अफवाह के बीच एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। इस घटना में तीन लड़कियां और एक व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
लड़की के पैर में लगी गोली,इस दौरान एक्सरे करते अस्पताल के टेक्नीशियन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज । सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा गांव में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे ड्रोन उड़ने और बच्चा चोरी की अफवाह के बीच में एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ फायर कर दिया, इसमें तीन लड़कियां व एक व्यक्ति घायल हो गया l सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना के बाद से आरोपी कहीं लापता हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर एकडंगा गांव में बृहस्पतिवार रात 9:00 बजे अचानक ड्रोन उड़ने और बच्चा चोरी का शोर मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, शोर सुनकर गांव का एक व्यक्ति अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर निकला और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान भीड़ में मौजूद गांव की ज्योति, प्रतिमा, गीता और नर्मदा चंद्र गोली का छर्रा लगने से घायल हो गए। घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला व्यक्ति नशे में था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि घायलों का इलाज हो रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें