फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आजाद अधिकार सेना ने एंटी भू-माफिया के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

सार

महराजगंज में आजाद अधिकार सेना के नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एंटी भू-माफिया पोर्टल पर बिना स्थल जांच के शिकायतें बंद करने और फर्जी रिपोर्टों की समस्या उठाई। इससे शिकायतकर्ताओं को राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज। आजाद अधिकार सेना के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिलाल वर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जनसुनवाई, आईजीआरएस पोर्टल और एंटी भू-माफिया पोर्टल पर फर्जी आख्या, शिकायत निस्तारण में अनियमितताओं और जनता को भ्रमित करने की समस्याओं को उठाया गया।हरिलाल वर्मा ने बताया कि लेखपालों, तहसीलदारों और अन्य अधिकारियों द्वारा बिना स्थलीय जांच के फर्जी निस्तारण रिपोर्ट प्रस्तुत की जा रही है, जिससे शिकायतकर्ताओं को कोई राहत नहीं मिल रही। पीजी पोर्टल पर शिकायतें औपचारिक रूप से बंद दिखाई जाती हैं, लेकिन धरातल पर कोई समाधान नहीं होता। एंटी भू-माफिया पोर्टल पर अवैध कब्जों की शिकायतों पर कार्रवाई के बजाय फर्जी आख्या अपलोड की जा रही है, जिससे भू-माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान छेदी प्रसाद, हीरा वर्मा, नर्वदेश्वर पटेल, रामप्रीत सहानी, गणेश प्रसाद चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें