फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छत पर अश्लील पत्र फेंक महिला को परेशान करने पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

भिटौली। एक युवक पर अश्लील पत्र छत पर फेंककर घुघली थाना क्षेत्र निवासिनी एक महिला को परेशान करने का मामला सामने आया है। महिला का पति बाहर रहता है और घर में बुजुर्ग सास-ससुर हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र की एक गांव निवासिनी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का ही एक युवक बीते 10 अगस्त से उसकी घर की छत पर बार-बार अश्लील पत्र फेंक रहा है। उन पत्रों में गंदी-गंदी बातें लिखी गई हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति बाहर रहते हैं। घर पर विकलांग ससुर हैं और सास वृद्ध हैं। इसी स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। एसओ सूरज कुमार ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर आरोपी युवक अशोक प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें