महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल की प्रबंधक पूजा पांडेय ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायकर्ता ने गांव के कुछ लोगों पर विद्यालय की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त करने, सरकारी चकनाली पर अवैध कब्जे की कोशिश करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
प्रबंधक पूजा पांडेय ने बताया कि कटैया निवासी रामधारी प्रजापति, गिरिजेश प्रजापति, कौशल प्रजापति, भानु प्रताप प्रजापति सहित अन्य लोगों ने जेसीबी से सरकारी चकनाली की खुदाई कर विद्यालय की बाउंड्रीवाल की नींव तक मिट्टी हटवा दी। आरोप है कि खुदाई के दौरान नींव की ईंटें भी निकाल ली गईं, जिससे बाउंड्रीवाल में दरारें आ गई हैं और उसके गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्य रोकने के निर्देश दिए। इसके बावजूद आरोपितों ने अगले दिन फिर से खुदाई कर विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। थानाध्यक्ष चौक मनीष पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रामधारी प्रजापति, गिरिजेश प्रजापति, कौशल प्रजापति, भानु प्रताप प्रजापति व अन्य निवासी कटैया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।