फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चरित्र पर शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र ग्रामसभा हरिहरपुर के टोला अकटहवा में बुधवार सुबह घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिला है। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चरित्र पर संदेह के चलते गला दबाकर हत्या किए जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मृतका रीमा गिरी का मायका कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल में है। उसका विवाह वर्ष 2012 में रविशंकर पुत्र रोशन सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हरिहरपुर टोला अकटहवा के साथ हुआ था। मृतका के भाई जसवंत गिरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि रीमा के पति रविशंकर ने चरित्र पर संदेह के चलते उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में सिंदुरिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 103 (1) में प्राथमिकी दर्ज की है।
परिजन के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब तीन बजे पति-पत्नी के बीच घर में ही विवाद हुआ था। जिसकी जानकारी मृतका की बड़ी बेटी खुशी (15) ने दी। रीमा के तीन बच्चे खुशी (15), परी (10) और गुलशन (11) हैं। मां की मौत से तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक, मामले की विवेचना के दौरान आरोपी रविशंकर (37) पुत्र रोशन को हरिहरपुर टोला मोतीपुर स्थित नहर फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रकरण की विवेचना कर रही है। महिला की मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के तथ्यों के आधार पर होगी। शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें