फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिता की बरखी में हुई मारपीट मामले में सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। राजाबारी में पिता की बरखी की रात में मछली खाने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा राजाबारी निवासी अशोक गोसाईं और दिलीप गोसाईं के पिता तपेश्वर गोसाई (65) का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। सोमवार को उनका ब्रह्मभोज संपन्न हुआ तो मंगलवार को बरखी था। बरखी की रात में भोजन में मछली खाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी।
इस दौरान लाठी-डंडे और हाथापाई में दोनों पक्षों के कुल चार लोग घायल हो गए थे। मामले में घायलों का इलाज कराया गया था। वहीं इस बाबत ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि दिलीप की तहरीर पर अशोक कुमार, रामनरेश, गुड्डू, संतोष तो वहीं दूसरे पक्ष के अशोक की तहरीर पर दिलीप, अमरनाथ, गुड़िया देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें