निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शख्स कुछ लोगों की मदद से एक किशोरी को लेकर फरार हो गया। लापता किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
किशोरी के पिता ने बताया कि 11 मार्च को पत्नी खेत की ओर गई थी। पत्नी घर लौटी तो 14 साल की बेटी घर में नहीं दिखी। पत्नी से बेटी की लापता होने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन कहीं भी पता नहीं चल सका। इसी बीच दूसरे दिन सूचना मिली कि एक शख्स कुछ लोगों की मदद से साजिश रच बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पूछताछ करने पर वह लोग लापता बेटी की हत्या करने और उन्हें जानमाल की धमकी देने लगे। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, आरोपी अविनाश यादव, चंद्रभान यादव, उदयभान यादव निवासी बंदी और आदित्य चौरसिया निवासी कटका के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।