फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुनाफे की लालच में नेपाल से लाया था अफीम का पौधा, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस और एसओजी टीम ने खरखोड़ा गांव में 450 अफीम के पौधे किए थे जब्त
विज्ञापन

रविवार को आरोपी को भेजा गया जेल

फरेंदा। अधिक मुनाफे की लालच में खरखोड़ा गांव में किसान ने अफीम की खेती शुरू कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार को पुलिस और एसओजी टीम ने 450 अफीम के पौधे जब्त कर आरोपी रामनरेश को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज के खरखोड़ा निवासी आरोपी रामनरेश नेपाल अपने रिश्तेदारी में गया था। जहां उसे अफीम की खेती और इसके फल की बिक्री से अधिक मुनाफे की जानकारी मिली। आरोपी ने कम लागत में अधिक मुनाफा की लालच में नेपाल से 450 पौधों को लाकर खेत के किनारे-किनारे लगा दिया। जब पौधों में फल लगना शुरू हुआ तो इसकी जानकारी गांव के कुछ लोगों को हुई तो पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस तत्काल एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अफीम के पौधों को अपनी निगरानी में ले लिया। आरोपी किसान के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई भी की गई। न्यायालय के आदेश पर पौधों को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि अफीम के पौधे को पुलिस की निगरानी में रखा गया है, उसे न्यायालय के आदेश के बाद नष्ट कर दिया जाएगा। आरोपी किसान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें