महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर में मारपीट की घटना सामने आई है। स्थानीय निवासी विपिन मद्धेशिया ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि महेश मद्धेशिया निवासी शास्त्रीनगर, आदेश निवासी अमरुतीया तथा तीन-चार अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर हमला किया।
आरोपियों ने विपिन को गालियां दीं और लात-घूंसे से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान विपिन के भाई रामकुमार, बहन मधु मद्धेशिया व खुद विपिन को गंभीर चोटें आईं। किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले। आरोपियों ने भागते समय कहा कि यदि कहीं दोबारा मिले तो जान से मार डालेंगे।
घटना के बाद परिजनों ने रात में ही घायलों का निजी स्तर पर इलाज कराया। विपिन ने 12 फरवरी को थाने में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने तहरीर के आधार पर आरोपी महेश मद्धेशिया व आदेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद