फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छेड़खानी के आरोप में दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की के साथ बृजमनगंज थाना क्षेत्र के दो युवकों पर छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उसकी लड़की गांव की महिलाओं के साथ खेत में खास काटने गई थी। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उसकी बेटी को जबरन पकड़कर पोखरे की तरफ ले जाने लगे। इसे देख साथ में आईं महिलाओं ने पीछा किया तो दोनों युवक फरार हो गए। मामले का संज्ञान लेकर पुलिस ने बृजमनगंज थाना क्षेत्र निवासी एक आरोपी अल्ताफ और एक अन्य अज्ञात पर छेड़खानी व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। एसआई जयराम ने बताया कि लड़की की मां के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें