फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खुले में शौच करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा

Fri, 29 Dec 2023 06:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से एक करोड़ 37 लाख के विकास कार्य का प्रस्ताव पास हुआ। चेयरमैन प्रियंका गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के निर्देशों का पालन नहीं करने वालों से अर्थदंड वसूलने की रूपरेखा तैयार की गई। यह तय किया गया कि खुले में शौच करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

प्लास्टिक क्रय विक्रय भंडारण परिवहन एवं उपयोग करने पर कार्रवाई की जाएगी। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था की जाएगी। नागरिकों को सामुदायिक शौचालय के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। 15 वार्ड के सभासदों ने अपने वार्ड के विकास के लिए सड़क, नाली निर्माण के लिए एक करोड़ 37 लाख का प्रस्ताव चेयरमैन को सौंपा। प्रस्ताव पर सभी ने सहमति जताई। ईओ कनुप्रिया शाही ने सबका आभार जताया। इस दौरान सतीश मद्धेशिया, विनय सिंह, अजय पटेल, शिवम दूबे, अजय गौतम, राजन मद्धेशिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें