नौतनवा। कस्बे के वार्ड नंबर 18 जानकी नगर में मंगलवार को एक दुकान के सामने कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने एक आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
नौतनवा कस्बा के वार्ड नंबर 6 वाल्मिकी नगर निवासी सत्यनरायण प्रसाद जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौतनवा कस्बा के वार्ड नंबर 18 जानकी नगर में स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। मंगलवार को सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो वहां पर कूड़ा करकट फेंका हुआ था। काफी गंदगी थी। विपक्षी के दुकान के दूसरे तल पर किराये के मकान में रहते हैं। उनको बुलाकर नाराजगी व्यक्त की तो उन्होंने पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय के अनुसार, आरोपी अनिल के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया गया है। संवाद
डिग्री कालेज ददाहू में नशा निवारण विषय पर आयोजित सैमीनार में हिस्सा लेते विद्धार्थी। संवाद