फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परिवारिक विवाद में मारपीट, महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेखुई गांव में पारिवारिक विवाद में हुए मारपीट में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सेखुई गांव निवासी नगीना देवी ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को उनके पति गौरीशंकर गुप्ता, छोटी बेटी दीपकला, बड़ा बेटा मैथली शरण और बड़ी बहू ने पारिवारिक विवाद को लेकर एकजुट होकर उनके साथ गाली-गलौज किया और लाठी-डंडों से मारपीट की।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, वह अपने मझले बेटे मनीष के साथ रहती हैं। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मनीष और उसकी पत्नी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। मारपीट में नगीना देवी के हाथ में चोटें आई हैं, वहीं मनीष को भी काफी चोटें आई हैं। शोरगुल सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस संबंध में एसओ ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें